2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केदारनाथ सीट पर 10 राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को 4000 की बढ़त

By-election vote counting:केदारनाथ विस उपचुनाव में दस राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की बढ़त बरकार है। 10वें राउंड की मतगणना में भाजपा 4000 आगे चल रही है। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन भी दोनों दलों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। बीते 20 नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था। भाजपा विधायक के निधन के बाद से ये सीट खाली चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Nov 23, 2024

Counting of votes for Kedarnath seat by-election

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत

By-election vote counting:केदारनाथ उपचुनाव में अब 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 10 राउंड की मतगणना के भाजपा की बढ़त बरकरार है। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 1398 और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 915 वोट मिले थे। दूसरे चरण में भाजपा को 1888, कांग्रेस को 1366 जबकि निर्दलीय त्रिभुवन को 832 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे चरण में भाजपा को 4821, कांग्रेस को 3231 जबकि त्रिभुवन को 2755 वोट मिले हैं। आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 3100 वोटों से आगे चल रही हैं। निर्दलीय त्रिभुवन भी भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। दसवें राउंड की मतगणना में भाजपा की बढ़त चार हजार पार कर गई है।

9वां राउंड भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
कांग्रेस- मनोज रावत-1933
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60

2022 में भाजपा को मिली थी जीत

वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस के मनोज रावत विधायक चुने गए। वर्ष 2022 में कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई। भाजपा की शैलारानी रावत निर्दलीय कुलदीप रावत को पराजित कर दूसरी बार विधायक चुनी गई। कुछ माह पूर्व शैलारानी रावत का निधन हो गया था। तब से ये सीट खाली चल रही थी। आज इस सीट पर मतगणना चल रही है। पूरे राज्य की निगाहें इस सीट के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें-यूपी-बिहार के युवाओं के लिए आर्मी भर्ती का नया कैलेंडर जारी, उत्तराखंड में नहीं ले सकेंगे भाग

9वां राउंड

भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
कांग्रेस- मनोज रावत-1933
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60

Story Loader