
ASP Transfer: उत्तर प्रदेश में 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर, लखनऊ के ADCP बनें अशोक कुमार सिंह: यूपी पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुधवार को योगी सरकार ने 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया। एएसपी (ASP) अशोक कुमार सिंह द्वितीय को ADCP लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। ASP श्रीपाल यादव को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, ASP शशि शेखर सिंह को पीटीएस लखनऊ बनाया गया है।
वहीं, ASP कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद नगर, ASP शिवराम यादव को पीटीएस मेरठ, ASP अखिलेश भदौरिया को ग्रामीण फिरोजाबाद में तैनाती मिली है। साथ ही दिनेश यादव को उपसेनानायक 41वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद बनाया गया है।
इसके अलावा सुशील कुमार सिंह प्रथम को ASP संत कबीरनगर, अजय कुमार तृतीय ASP कन्नौज, बाल रामाचारी दुबे ASP सुरक्षा अयोध्या, अलका धर्मराज ASP क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ बनी हैं।
Published on:
31 Jul 2024 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
