26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम ने इस पार्टी को बताया भ्रष्टाचार का गंदा नाला

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित चौहान समाज प्रतिनिधि बैठक में शिरकत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:26 PM IST

Keshav Prasad

Keshav Prasad

लखनऊ. यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित चौहान समाज प्रतिनिधि बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का गंदा नाला है। इस सम्मेलन में मंत्री दारा सिंह चौहान, फागू चौहान, बाबूराम निषाद भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका, इस महत्वकांक्षी योजना पर लगाई रोक

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बेल पर बाहर घूम रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े करने का कोई अधिकार नहीं है। पीएम मोदी ने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश और समाज के विकास के लिए लगा दिया और भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस उन पर सवाल उठाए, यह उन्हें शोभा नहीं देता।

सपा-बसपा पर भी बोला हमला-

प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राफेल मामले में किए गए हमले पर मौर्य ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में डूबे हों, जिनकी सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए, जो बेल पर बाहर घूम रहे हैं, ऐसे लोग पीएम मोदी पर अंगुली उठाएंगे तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा को भी कहना चाहता हूं कि 2019 के चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखा देगी।

सपा राजकोष खाली करके गई थी-

सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के गड्ढे छोड़ कर गई थी। राजकोष खाली करके गई थी। इसके बावजूद भाजपा की सरकार आते ही पहले मंत्रिमंडल में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया गया। केशव मौर्य ने कहा कि अब इस सरकार में दलालों की दलाली बंद हो गई है। भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्यवाही हो रही है और उन्हें जेल भेजने का काम किया जा रहा है। इसलिए उनको दिक्कत होना स्वाभाविक है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग