उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एटीएम से रुपए चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोर ने अपना हाथ देखा और एटीएम खोल के लाखों रुपए उड़ा दिए। चोरी का ये हैरतअंगेज कारनामा सीसीटीवी में कैद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर ने फोन पर किसी से बात भी की थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।