23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस, 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला: अनुनय झा हरदोई के नए डीएम

14 IAS officers transferred in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें हरदोई, पीलीभीत, महाराजगंज के जिलाधिकारी शामिल है। सीडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है। 6 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 21 May 2025, 8:44 AM IST

आईएएस अनुनय झा और आईएएस मंगल प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

14 IAS officers transferred in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। महाराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त अयोध्या संतोष कुमार शर्मा को महाराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। इसके साथ 6 पीसीएस अधिकारियों तबादला किया गया है। जिसमें बरेली की नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर के एडीएम (वित्त एव राजस्व) शामिल है ।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: गर्मी की छुट्टी की घोषणा, 20 मई से विद्यालय, जानें कितने दिनों की और कब खुलेगा?

उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दीपक कुमार को वर्तमान पद के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त अयोध्या के पद पर भेजा गया है।

ज्ञानेंद्र सिंह पीलीभीत जिलाधिकारी

मृणाली अविनाश जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य रविंद्र कुमार प्रथम को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपरण एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के पद पर भेजा गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है।

अपूर्वा दुबे सूडा निदेशक

जिलाधिकारी पीलीभीत संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है। उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अपूर्व दुबे को सूडा का निदेशक बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर कुलदीप मीना को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा निशा को बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया है। जबकि सूडा निदेशक प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के पद पर भेजा गया है।

6 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला

उत्तर प्रदेश में 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एडीएम प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था बनारस प्रकाश चंद्र को एडीएम (न्यायिक) हाथरस के पद पर भेजा गया है। एडीएम (न्यायिक) हाथरस शिवनारायण को बागपत का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोरखपुर विनीत कुमार सिंह को एडीएम नगर गाजियाबाद, नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर हिमांशु वर्मा को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोरखपुर, उप जिलाधिकारी संत कबीर नगर उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ अलंकार अग्निहोत्री को नगर मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर भेजा गया है।