13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष

(18th Assembly) कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक लोकप्रिय नेता हैं। सतीश महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 28, 2022

आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष

आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष

लखनऊ, (18th Assembly) भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी विपक्षी दल ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार दोपहर दो बजे थी।

महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे। उनके चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में औद्योगिक विकास मंत्री थे। सतीश महाना जिन्होंने इस साल राज्य विधानसभा में अपना आठवां चुनाव जीता है। कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक लोकप्रिय नेता हैं। सतीश महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

मुख्यमंत्री ने ली शपथ (18th Assembly)

वही इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल के चुनावों की कटुता पर विराम लगाते हुए सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव की सीट पर जाकर उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने आपस में बातचीत की।

फोटो हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की फोटो काभी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। लोगो का कहना हैं कि चुनावो के दौरान बहुत कमेंट किये गए लेकिन आज विधानसभा में सभी विधायक,नेता विपक्ष एक दूसरे से कही गले मिल रहे हैं तो कही पर एक -दूसरे का आदर करते हुए दिखे।

अखिलेश यादव ने भी ली नेता विपक्ष की शपथ

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बाद,अखिलेश यादव ने शपथ ली और उनकी पार्टी के विधायकों ने उनका स्वागत किया जिन्होंने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। शपथ प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने दिलाई।