27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर में 19, वाराणसी में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 7823 हुई यूपी में संक्रमितों की संख्या

यूपी में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7823 हो गई है। शुक्रवार कोरोना वायरस के 262 नए मामले सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 31 May 2020, 7:38 PM IST

corona positive-री-सैंपल में फिर बच्चा आया कोरोना पॉजिटिव

corona positive-री-सैंपल में फिर बच्चा आया कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ. यूपी में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7823 हो गई है। शुक्रवार कोरोना वायरस के 262 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल सक्रिय मामले 2901 हैं। 4709 लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुका है। अब तक कोरोना वायरस से प्रदेश में कुल 213 लोगों की मृत्यु हुई है। रविवार को वाराणसी में तीन पुलिसकर्मी समेत 14 कोरोना के नए मरीज मिले है। गाजीपुर में 19, मऊ में 6, बलिया में 7, इटावा में 1, देवरिया 11, संभल में 13, एटा में चार नए मामला सामने आ हैं।

ये भी पढ़ें- अनलॉक 1: यूपी में अब चलेंगी रोडवेज बस, टैक्सी, फल/सब्जी मंडी का बदला समय, नाई की दुकानों को भी निर्देश

अनलॉक में बढ़ेगी चुनौती-

यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, तो वहीं एक जून से शुरू होने जा रहे अनलॉक 1 से लोगों में चिंता बढ़ रही है। अनलॉक वन में सरकार की ओर से पहले की तुलना में और ज्यादा छूट दी गई है, इसी के साथ तीसरे और चौथे लॉकडाउन की तुलना में अनलॉक वन कोरोना का ज्यादा संक्रमण फैलने की संभावना है। लॉकडॉउन 3.0 में कुल 1584 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, हालांकि नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत बड़ी संख्या (1649) में मरीजों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वहीं 56 की मौत हुई थी। तो लॉकडाउन 4.0 में स्थिति और ज्यादा गंभीर दिखी। 18 मई से 31 मई के बीच 3096 नए मामले सामने आए। वहीं 95 ने अपनी जान गवाई। तो वहीं 1868 डिस्चार्ज हुए। हालांकि सरकार का दावा है कि वह कोरोना से निपटने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश से यूपी में 15 की मौत, मौसम विभाग ने 1 जून तक के लिए की यह भविष्यवाणी

यूपी स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव अमित मोहन ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के एल-1, एल-2, एल- 3 अस्पताल में एक लाख बेड की व्यवस्था कर दी गई है। बेड की संख्या बढ़ाने के बाद अब मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।