
Traffic Police
लखनऊ यातायात महीने पर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 7 स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।
डीसीपी ट्रैफिक हृदयेश कुमार ने बताया कि हजरतगंज, हुसैनगंज, रहीम नगर, राजाजीपुरम, फरीदीपुर और छठा मील में स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक किया गया।
लखनऊ के कई चौराहों पर चेकिंग अभियान
ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों से संवाद स्थापित कर चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा यातायात माह पर ट्रैफिक पुलिस की प्रवर्तन टीम ने उतरेटिया चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, मेडिकल कालेज, पॉलिटेक्निक चौराहा, एवररेडी चौराहा, बुद्धेश्वर और टेढ़ी पुलिया चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
2, 246 वाहनों का कटा चालान
इस दौरान बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, नो पार्किंग समेत ट्रैफिक नियमों के अन्य उल्लंघन करने पर 636 चालान आईटीएमएस, 1298 चालान ट्रैफिक और 312 चालान सिविल समेत कुछ 2246 वाहनों का चालान किया गया।
Published on:
05 Nov 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
