13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में 20 साल पुराने नौकर ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में बीस साल से परिवार के साथ रह रहे नौकर ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 04, 2024

Crime News

राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नौकर ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही बच्ची का शारीरिक परीक्षण भी कराया गया है।

डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि 33 साल युवक राजू कुशवाहा ने अपने मालिक की नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। उसके पिता जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। जबकि मां खेत में काम करने गई थी। इसी बीच नौकर राजू कुशवाहा उर्फ राहुल ने दोपहर में उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में नकुल दुबे को कांग्रेस ने दिया झटका, रायबरेली और अमेठी में कौन लड़ेगा चुनाव?

राजू ने बच्ची को किसी से कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्ची काफी डर गई। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद परिजनों ने नौकर को पुलिस के हवाले कर दिया।