शासन ने ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, कुश्म चौहान को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, सोनिया पंत को महाप्रबंधक प्रशासन परिवहन निगम एवं स्टाफ अफसर-अध्यक्ष राजस्व परिषद देहरादून बनाया गया है। चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, राहुल शाह को पिथौरागढ़, मोनिका को चंपावत, रेखा कोहली को पिथौरागढ़, प्रमोद कुमार को बागेश्वर, गौरव चटवाल को देहरादून, नवाजिश खलीक को नैनीताल, श्रेष्ठ गुनसोला को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।