18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में सिपाहियों के 1.20 लाख पद खाली, 25 हजार होमगार्डों को लेकर शासन का बड़ा फैसला

25 हजार नए होमगार्ड संभालेंगे उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Nov 16, 2017

UP Home Guards

UP Home Guards

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग की कानून-व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका जल्द जमीन पर दिखाई देने की संभावनाएं पुख्ता होती नज़र आ रही है। डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार के मुताबिक यूपी में 25 हजार होमगार्डों की थानों में तैनाती की जाएगी। इसके लिए शासन से भी हरी झंडी मिल गई है। थानों में क्राइम कंट्रोल के लिए होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

होमगार्ड को ड्यूटी दिलाने की लिए बड़ी मुहिम
डीजी सूर्य कुमार के मुताबिक विभाग की ओर से होमगार्डों को कानून-व्यवस्था संभालने में ड्यूटी देने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया गया था। शासन को अवगत कराया गया कि यूपी पुलिस विभाग में करीब 1.20 लाख पद खाली पड़े हैं। इनकी पूर्ति करने के लिए होमगार्डों को थाने में ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। शासन ने होमगार्ड विभाग के इस प्रस्ताव का मान लिया है। ऐसे में जल्द ही 25 हजार होमगार्डों की ड्यूटी थानों में लगाई जा सकती है।

कानून-व्यवस्था का जिम्मा
यूपी के सभी थानों में दारोगा और हवलदारों के साथ 25 हजार होमगार्डों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जो सिविल पुलिस की तरह ही कानून-व्यवस्था संभालेंगे। साथ ही इनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय की जाएगी। हालांकि यह पूर्व की तरह ही मानदेय पर ही रहेंगे। संभवता मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए बाद बात आगे बढ़ाई जाएगी। डीजी पूर्व में होमगार्डों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का पक्ष भी ले चुके हैं।

75 हजार हो जाएगी संख्या
डीजी के मुताबिक अब तक प्रदेश में 50 हजार होमगार्ड पुलिस के साथ ड्यूटी में लगे हुए थे। लेकिन इसके बाद 25 हजार होमगार्डों की बढ़ोत्तरी से इनकी संख्या 75 हजार हो जाएगी। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कुल 95 हजार होमगार्ड तैनात हैं।

ड्यूटी के लिए घूस नहीं

डीजी सूर्य प्रकाश ने होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में अधिकारियों द्वारा घूस लेने के मामले को भी गंभीरता से लिया गया था। हाल में उन्होंने बताया था कि इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि अब होमगार्डों की ड्यूटी एक ऑनलाइन सिस्टम द्वारा लगाई जा रही है। इसका संदेश होमगार्ड को सीधे उसके पास पहुंच जाता है। अब उन्हें घूस देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।