
old currency notes
लखनऊ. नोटबंद और पुुराने 500 व 1000 रूपये के नोट चलन से बाहर होने के बाद भी पुरानी करेंसी बदलने का खेल यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी भी जारी है। लाखों रूपये के पुराने नोट बदलने के खेल में इस बार कथित रूप से सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा का नाम सामने आ रहा है। गोमतीनगर थाना पुलिस ने एक एसयूवी कार को चेंकिंग के दौरान रोका तो कार में से करीब 50 लाख रूपये की पुरानी करेंसी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में वाहन चेंकिंग के दौरान एक्सयूवी कार (यूपी 32 ईयू 7777) को रोका। इसमें गाड़ी के पिछले हिस्से में करीब 50 लाख रूपये के पुरानी बंद हो चुकी करेंसी रखी हुई थी। इस पर पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान मुबीन निवासी दौलतगंज ठाकुरगंज व दीपक कुमार निवासी राजेंद्र नगर (उन्नाव) के रूप में हुई।
रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी होने का दावा
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि एक्सयूवी कार समाजवादी सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा है। इस गाड़ी पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी व बरामद पैसा दोनों को सीज कर दिया है। वहीं गाड़ी के मालिक व रविदास मेहरोत्रा का इस मामले से संबंध को लेकर जांच की जा रही है। ड्राइवर मुबीन ने आरोप लगाया कि वह तीन साल से पूर्व मंत्री रविदास की गांडी चला रहा है। उन्होंने गाड़ी में समान लेकर एक अन्य आदमी के साथ जाने के लिए कहा। उसे बस इतना ही मालूम है।
वहीं पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा ने पत्रिका से बताया कि मुबीन मेरे यहां तीन साल से गाड़ी चला रहा है। उसे वह काम के लिए अकेले भी गाड़ी से भेजता देते थे। लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें ईलाज कराने के लिए बंगलौर निकलना था। उन्होंने बताया कि मुबीन कल से ही गाड़ी सहित गायब था। सुबह दूसरी गाड़ी से वह एयरपोर्ट फ्लाइट पकड़ने पहुंचें। वर्तमान में वह बंगलौर में ही हैं। उन्होंने कहा गाड़ी में जो भी पैसा मिला है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी जांच चाहिए।
वर्जन
- गाड़ी के नंबर की जांच करने पर पता चला है कि यह गाड़ी पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा की है। उनके ड्राइवर ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के कहने पर एक अन्य आदमी के साथ समान लेकर जा रहा था। आशंका है कि यह नोट बदलवाने जा रहे थे। मामले की जांच चल रही है। (अनुराग वत्स, एएसपी नार्थ)
Updated on:
29 Aug 2017 05:04 pm
Published on:
29 Aug 2017 12:45 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
