
ipl 2023 आईपीएल 2023 में अब प्लेऑफ में वह कौन सी चार टीम आमने सामने भिड़ेंगी यह अब साफ हो चुका है। 23 मई यानि आज से प्लेऑफ़ के मैच भी खेले जाएंगे। आरसीबी एक बार फिर प्लेऑफ़ में अपना जगह नहीं बना पाई और बाहर हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है। वैसे तो सामान्य तौर पर आईपीएल मैच अपने रोमांचकता के लिए मशहूर है। हर सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 लीग में भी कई ऐसे मुकाबले रहे जहां प्लेइंग टीम के साथ साथ दर्शकों की भी सांसें थम सी गई। ऐसे ही कुछ रोमांचक मुकाबलों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
1. आईपीएल मैच 13, GT Vs KKR
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल लीग के 13वें मैच में मानो कमाल ही हो गया। गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच हुए मैच में केकेआर के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया। मैच के आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन चाहिए थें। तब रिंकू सिंह ने इतिहास रचते हुए आखिरी 5 गेंदों पर लगातार 5 sixes जड़ दिए। और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच इतना रोमांचक हो चुका था कि लोगों की सांसे ताहम सी गई थी और उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि अलीगढ़ के लाल कुछ ऐसा कमाल कर दिखाएंगे।
2. आईपीएल मैच 15, LSG vs RCB
बेंगलुरू में हुए आईपीएल लीग के 15वें मैच में भी लोगों की सांसे थम सी गई थी। लखनऊ सुपर जायन्ट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच हुए मैच में काफी रोमांच देखने को मिला। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरू ने 212 रन बनाए और लखनऊ ने अच्छा चेज किया। लखनऊ को अंतिम ओवर में 5 रन चाहिए थे। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए। हर्षल पटेल दबाव बनाने में कामयाब भी रहे, उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट चटके। अब आखिरी गेंद पर लखनऊ को सिर्फ एक रन चाहिए थे और स्टेडियम में मौजूद सारे दर्शक की सांसे थम सी गई थी। स्ट्राइक पर लखनऊ के प्लेयर आवेश खान थे और अंतिम गेंद पर बल्ले में बिना गेंद लगे वे रन के लिए दुआद पड़े और फिर एक रन लेने में वह सफल रहे। और इस तरह लखनऊ टीम एक रन से जीत गई
3. आईपीएल मैच 17, CSK vs RR
चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थे। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और मैदान पर दो सबसे मशहूर फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा मौजूद थे। लोगों को पूरी उम्मीद थी की दोनों इस आखिरी ओवर में 21 रनों के लक्ष्य को पार कर टीम को जीत दिलाएंगे लेकिन इस मैच में संदीप शर्मा ने शानदार बोलिंग करते हुए CSK को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से रोक लिया। और लाख कोशिश के बावजूद भी CSK उस मैच को 4 रन से हार गई।
4. आईपीएल मैच 47, KKR vs SRH
राजीव गांधी इंटेरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इया रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 रनों से जीत हासिल की थी। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रनों की जरूरत थी। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और अब्दुल समद मैदान पर मौजूद थे। केकेआर की तरफ से बॉलिंग करने वरुण चक्रवर्ती आए उन्होंने सिर्फ 3 रन देते हुए हैदराबाद को 6 रनों से हरा दिया।
5. आईपीएल मैच 52, RR vs SRH
जयपुर में खेले गए इस आईपीएल मैच में भी दर्शकों की सांसें थमी रह् गई थी। इस मैच में राजस्थान की तरफ से एक गलती हुई और वह इस मैच को गंवा बैठे। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 17 रनों की जरूरत थी। संदीप शर्मा बोलिंग के लिए आए। इस ओवर के 5 गेंदों पर हैदराबाद ने 12 रन जुटाए लेकिन आखिरी बॉल पर कैच लपक लिया। और ऐसा लगा जैसे अब राजस्थान इस मैच को जीत ली है। लेकिन अम्पायर ने नो बॉल का इशारा कर दिया। और फिर बाजी पलट गई। और अंतिम एक्स्ट्रा बॉल पर अब्दुल समद ने सिक्स लगा कर टीम को जीत दिलाई।
Published on:
23 May 2023 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
