
यूपी के कई इलाकों में कोहरे और धुंध का असर साफ दिखने लगा है। ऐसे में यूपी से गुजरने वाली 56 ट्रेनें आठ से 12 घंटे तक देरी से पहुंची। इस दौरान करीब ढाई हजार यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने तो घंटों वेटिंग हॉल और प्लेटफार्मों पर ट्रेन का इंतजार किया। कोहरे का असर सिर्फ ट्रेनों पर नहीं बल्कि बस और हवाई सफर भी पड़ा है।
ये प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट
12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर 6 घंटे की देरी से दोपहर 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।
12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस गुरुवार को कानपुर सेंट्रल से चली और सवा तीन घंटे लेट नई दिल्ली पहुंची।
02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 20 घंटे और वापसी में 02564 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल 13 घंटे लेट रही।
12512 गोरखपुर राप्तीसागर साढ़े 12 घंटे लेट पहुंची। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े 17 घंटे लेट रही।
14118 कालिंदी एक्सप्रेस 7 घंटे और 12419 गोमती एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे लेट रही।
12942 पारसनाथ एक्सप्रेस सवा 9 घंटे और 20407 रांची राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही।
12470 जम्मू कानपुर एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट रही जबकि 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द कर दी गई।
01830 झांसी-लखनऊ-चारबाग स्पेशल साढ़े 7 घंटे लेट रही।
फ्लाइट पर भी कोहरे का असर
यूपी में दिन पर दिन कोहरा बढ़ता जा रहा है, जिसका असर फ्लाइटों की उड़ान पर भी पड़ रहा है। हालांकि, कोई फ्लाइट रद्द नहीं की गई। बेंगलुरु की फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के बजाय दोपहर 1:23 बजे आई और दोपहर 1:20 बजे के बजाय 2:08 बजे उड़ान भरी। वहीं, दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे के बजाय 2:33 बजे आई और 2:40 के बजाय 3:20 बजे गई। इसी तरह मुंबई की फ्लाइट दोपहर तीन बजे के बजाय 3:07 बजे उतरी और 3:30 बजे के बजाय 3:55 पर उड़ान भरी।
Updated on:
30 Dec 2023 02:25 pm
Published on:
30 Dec 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
