राजनीति के पतझण में “बसन्त”को इंतजार !

7 साल का यह बच्चा 11 दिन से मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए हैं बेक़रार

2 min read
Jan 05, 2017
CM Akhilesh
लखनऊ,
वर्तमान समय में चारो तरफ़ चुनावी माहौल हैं हर पार्टी के सदस्य अपने
-अपने पार्टी के नेताओं को जिताने और उनके प्रचार -प्रसार में लगे हुए हैं
वही दूसरी तरफ़ हम नज़र डाले तो समाजवादी पार्टी में कई महीनों से आपस में ही
झगड़े हो रहे हैं । जिसको लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में बहुत ही असमंजस
की स्थिति हैं लेकिन सब जानते हैं कि यह लड़ाई घर के परिवार के सदस्यों के
बीच में हैं । जिसमें किसी को भी बोलने का हक़ नहीं हैं । बहुत से लोगो ने
परिवार के झगड़े में बोलने की कोशिश भी उनका क्या हुआ यह सबको पता हैं ।


इन
सबके बीच उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए
मैनपुरी से आया बसन्त जो ग्यारह दिनों से अखिलेश यादव के सरकारी आवास के
बाहर डेरा डाले बैठा हैं । जब बसन्त से पूछा कि तुम यहाँ किस लिए आये हो
इतनी ठण्ड हैं तुमको अपने घर जाना चाहिए । बसन्त बोला नहीं दीदी हमको
अखिलेश भईया से मिलना हैं मैं अपने ताऊ जी के साथ आया हु । मैनपुरी का रहने
वाला बसन्त ने बतायाकि हमारे अखिलेश भईया मैनपुरी आये थे तब हमने उनको
देखा था ।


उसके बाद उनसे मुलाक़ात नहीं हुई दीदी मैं अपनी बात कहने
आया हूँ । लेकिन यहाँ पर लोग बहुत गलत कहते हैंकि भईया के घर में झगड़ा हो
गया हैं वो किसी से नहीं मिलेंगे । क्या सही बात हैं दीदी। छोटा सा बसन्त
क्या इसकी बातों का क्या जवाब दू समझ में नहीं आता । लेकिन इतना जरूर हैं
यह सात साल का बसन्त उत्तर -प्रदेश के मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा दीवाना है ।
मिलाने की आँखों में ख़ुशी चेहरे पर शर्म देखती ही बनती हैं । इतनी कड़ाके
की ठंड के बावजूद बसन्त अपने मक़सद से पीछे नहीं हटने को तैयार हैं । उसका
कहना हैकि हमारे भईया ही मुख्यमंत्री बनेंगे । उन्होंने बहुत सारा काम किया
हैं । हमारे और भी दोस्त जब बड़े हो जाएंगे तो वोट हम अखिलेश भईया को ही
देगें । हम लोगो को बहुत अच्छे लगते हैं ।
Published on:
05 Jan 2017 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर