3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज कर्मियों के लिये बड़ी खबर, जल्द मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ

उत्तर प्रदेश के रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ जल्द मिलना शुरू हो जाएगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jul 04, 2018

lucknow

रोडवेज कर्मियों के लिये बड़ी खबर, जल्द मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ जल्द मिलना शुरू हो जाएगा। अब 23 हजार के नियमित कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक वेतन मिलेगा इसके अलावा रोडवेज में मृतक आश्रितों को नौकरी देने के दरवाजे भी खुलेंगे। यह आश्वासन मुख्य सचिव डॉक्टर अनूप चंद्र पांडे ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं को दिया है।

मुख्य सचिव से वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में 5 जुलाई से शुरू होने वाली रोडवेज बसों की 48 घंटे की प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है। मुख्य सचिव रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की इस मांग को भी मान लिया है जिसमें रोडवेज के 30000 संविदा कर्मियों को न्यूनतम ₹14000 प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें - Big Breaking: आरक्षित वर्ग के लिये योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, सबको मिलेगी सरकारी नौकरी, निकाली बम्पर भर्तियां

रोडवेज कर्मियों की मांगें एक माह में होगी पूरी

मुख्य सचिव डॉक्टर अनूप चंद्र पांडे में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ बैठक में रोडवेज कर्मियों को उनकी मांगों का एक माह में समाधान का आश्वासन दिया है । इसके अलावा वर्ष 2001 तक संविदा पर कार्यरत ड्राइवरों और परिचालकों को नियमित करने का भी अपनी सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है। साथ ही मुख्य सचिव ने परिषदीय नेताओं को आश्वस्त किया है कि रोडवेज कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक वेतन देने और मृतक आश्रितों को रोडवेज में नौकरी देने के प्रस्ताव को अगले 10 दिनों में कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाया जाएगा। संविदा कर्मियों को न्यूनतम वेतन देने और 2001 का संविदा पर कार्यरत ड्राइवरों को नियमित करने का प्रस्ताव परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में लिया गया है जाएगा ।

यह भी पढ़ें - Big Breaking: बीएड करने वाले सभी लोगों को मिलेगी सरकारी स्कूलों में नौकरी, हुआ बहुत बड़ा एलान, तैयारी शुरू