2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहाना स्वरूप बनीं बालिका अंडर-12 वर्ग की चैंपियन

लिटिल चैंप्स टेनिस लीग-सातवां सीजन

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 08, 2019

Little Champs tennis League

अहाना स्वरूप बनीं बालिका अंडर-12 वर्ग की चैंपियन

ritesh singh
लखनऊ। अहाना स्वरूप अग्रवाल ने लिटिल चैंप्स टेनिस लीग के सातवें सीजन के तीसरे व अंतिम दिन बालिका अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल में संघर्षपूर्ण मैच में अरूधंती सिंह डागर को 4-2 से हराकर खिताब जीता।

खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्थित एलपीजी टेनिस एकेडमी के कोर्ट पर संपन्न लीग में बालिका अंडर-10 के फाइनल में आइरा ने अरूधंती सिंह डागर को 4-2 से मात देकर चेैंपियन बनी।

बालक अंडर-8 के फाइनल में अंश नारायण अग्रवाल ने आयुष बंसल को 6-2 से मात देकर खिताब जीता। वहीं मिस्बाह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका अंडर-8 के फाइनल में सिद्धि ने श्री प्रिया को 6-3 से मात देकर खिताब जीता।

इसे भी पढ़े:28 वर्ष बाद मिली आनरेरी नायब सूबेदार की पेंशन

इस लीग में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपी टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पुनीत अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। अंत में एलपीजी टेनिस एकेडमी के निदेशक व मुख्य कोच प्रतीक त्यागी ने पुरस्कार वितरित किए।

Story Loader