
Navratri specialआज का राशिफल 10 अप्रैल :माँ दुर्गा का पांचवा दिन स्कंदमाता का हैं जाने गणेश जी माँ के कहने पर कैसे होते हैं खुश और बदल देते हैं किस्मत
RITESH SINGH
लखनऊ , नवरात्री का पांचवा दिन माँ स्कंदमाता का होता हैं इसदिन माँ की प्रातः काल उठकर पूजा अर्चना की जाती हैं पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि माँ का पांचवा स्वरूप भगवान स्कन्द की माता के रूप में जाना जाता हैं भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कन्द भी हैं और आज बुद्धवार हैं जोकि भगवान् गणेश का दिन होता हैं उन्होंने बतायाकि जिस घर में माँ बेटे की नहीं बनती हो उनको आज के दिन माता स्कन्द से अपनी व्यथा कह सुनानी चाहिए। सुबह घर के सभी कार्यो को करने के बाद नाहा ले और साफ कपडे धारण करें। इसके बाद धूप ,दीप से माता की पूजा अर्चना करें। माता को उनकी पसंद का भोग अपने सामर्थ के अनुसार लगाए। साथ ही निचे दिए गए मन्त्र का जप करें। आप खुद देखोगे कि किस तरह से माँ बेटे में जो दुरी हो गयी हैंवो देवी की कृपा से दूर हो जाएगी।
अन्तर्गतमलौ दुष्टः तीर्थस्नानशतैरपि ।
न शुध्दयति यथा भाण्डं सुरदा दाहितं च यत् ।।
आप चाहे सौ बार पवित्र जल में स्नान करे, आप अपने मन का मैल नहीं धो सकते. उसी प्रकार जिस प्रकार मदिरा का पात्र पवित्र नहीं हो सकता चाहे आप उसे गरम करके सारी मदिरा की भाप बना दे.
रागद्वेषवियुक्तैस्तु विषयानिन्द्रियैश्चरन् ।,
आत्मवश्यैर्विधेयात्मा प्रसादमधिगच्छति ॥,
परंन्तु अपने अधीन किए हुए अन्तःकरण वाला साधक अपने वश में की हुई, राग-द्वेष रहित इन्द्रियों द्वारा विषयों में विचरण करता हुआ अन्तःकरण की प्रसन्नता को प्राप्त होता है॥
माँ स्कंदमाता का मन्त्र
सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया |
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी
दैनिकक राशिफल Daily Horoscope पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेष (Aries)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। चोट व रोग से बचें। प्रमाद न करें।
वृष (Taurus)
किसी आवश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दस्तखत करने के पहले कागज ध्यान से पढ़ें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
मिथुन (Gemini)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कर्क (Cancer
योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
सिंह( leo )
भ्रम की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
कन्या (Virgo)
वाणी पर नियंत्रण रखें। भावना में न बहें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी।
तुला (Libra)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। जल्दबाजी से बचें ।
वृश्चिक (Scorpio)
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी मुनाफा बढ़ेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
धनु ( Sagittarius)
छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी।
मकर ( capricorn )
किसी भी तरह के वाद-विवाद में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शोक समाचार मिलने की संभावना है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रह सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम न लें।
कुंभ (Aquarius)
प्रेम-प्रसंग में अपेक्षाओं पर नियंत्रण रखें। पिछले समय की गई मेहनत का फल मिलेगा। लोगों की मदद कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना फलीभूत होगी।
मीन (Pisces)
दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
Updated on:
10 Apr 2019 07:10 pm
Published on:
10 Apr 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
