27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल: नवरात्रि का तीसरा दिन और भगवान शिव की उपासना से करें अपने दाम्पत्य जीवन की समस्या को दूर

नवरात्रि में करें कुछ खास उपाय जो बदल देगी दुनिया

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 08, 2019

CHESS

आज का राशिफल: नवरात्रि का तीसरा दिन और भगवान शिव की उपासना से करें अपने दाम्पत्य जीवन की समस्या को दूर

RITESH SINGH

लखनऊ, नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा का है इनका रूप अत्यंत ही सौम्य है। माँ को सुगंध बहुत प्रिय है। सिंह पर सवार माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र है, इसलिए माता को चंद्रघंटा नाम दिया गया है। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि मां का शरीर सोने के समान कांतिवान है। उनकी दस भुजाएं हैं और दसों भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र हैं। सोमवार को माता की उपासना करें उसके बाद भगवान् शिव और माता पार्वती के उस रूप का ध्यान करें जिसमें दोनों एक दूसरे को निहार रहे हो और अपने दाम्पत्य जीवन की परेशानी को प्रभु से कहे आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में घर में सुखशांति और प्यार दिखने लगेगा। लेकिन यह काम आपको हर सोमवार को करना हैं।

आज के दिन का मन्त्र

ओम चं चं चं चंद्रघंटायेः हीं। 108 बार जाप करें।

दैनिक राशिफल Daily Horoscope

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

वृष (Taurus)

शारीरिक कष्ट की आशंका है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें।

मिथुन (Gemini)

लेन-देन के कार्य सावधानीपूर्वक करें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार से लाभ होगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

कर्क (Cancer)

चोट व रोग से स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। किसी दुष्ट व्यक्ति के प्रयास हानि पहुंचाने के हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।

सिंह( Leo )

किसी कार्य के प्रति चिंता हो सकती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित प्रभावित हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या (Virgo)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला (Libra)

दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु शांत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कुसगंति से हानि हो सकती है, सावधान रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

भूमि-भवन व दुकान-फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। किसी विशेष कार्य के होने या न होने के बारे में चिंता रह सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे, प्रमाद न करें।

धनु ( Sagittarius)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पठन-पाठन-लेखन आदि के कार्य सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मकर ( Capricorn )

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी समस्या में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। भाग्य प्रतिकूल है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ (Aquarius)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।

मीन (Pisces)

बाहर से मेहमानों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।