पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि यह घटना संविधान के तहत समाज के वंचित, शोषित और गरीब तबके को दिए गए सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार की हत्या है। दो वर्ष से परिवार अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में पुलिस से गुहार लगा रहा था, लेकिन जाति देखकर काम करने की आदी हो चुकी योगी की पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पुलिस के ऐसे व्यवहार पर योगी सरकार और उनके मंत्रियों को कुंभकरणी नींद से जगाने की कोशिश हर बार करते हैं, लेकिन सरकार और उसके सिपहसालार बहुत ही गहरी नींद में सोए हैं। उन्हें नींद से जगाने के लिए आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन एक और प्रयास है।