26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम आदमी पार्टी ने जारी की यूपी में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

सहारनपुर से योगेश दहिया गौतम बुध नगर से प्रोफ़ेसर श्वेता शर्मा अलीगढ़ से सतीश चंद शर्मा उम्मीदवार होंगे  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Mar 24, 2019

Aam aadmi party releases first list of there candidates for Lok Sabha

Aam aadmi party releases first list of there candidates for Lok Sabha

लखनऊ. आम आदमी पार्टी ने लोक सभा 2019 चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की PAC ने स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से अन्ना आंदोलन से जुड़े किसान नेता योगेश दहिया गौतमबुद्ध नगर नोयडा से प्रो.श्वेता शर्मा अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा AAP के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।

प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र , संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का चुनाव है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीती तो देश में फिर लोकसभा के नहीं होंगे चुनाव यह बात कोई और नहीं बीजेपी के सांसद और उनके नेता कह रहे हैं श्री सिंह ने कहा कि नफरत की राजनीति जुमलेबाजी के खिलाफ जनता इस बार अपना जनादेश देगी।


प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह बीजेपी सरकार पर जनता से किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने किसानों को फसल का लागत का डेढ़ गुना मूल्य भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने में नाकाम रहा है ।


सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर सांसद संजय सिंह जनपदों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है । आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूत संगठन वाले जिलों में अपने उम्मीदवार उतारेगी.