2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love Jihad: हिंदू लड़की को प्यार में फसा बेचने जा रहा आमिर गिरफ्तार, बाप के साथ दोस्त भी देते थे साथ

Love Jihad: हिंदू लड़की को प्यार में फसा उसे बेचने के लिए ले जा रहे मुस्लिम आरोपियों को लखनऊ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवध-असम एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Tiwari

May 22, 2023

aamir-arrested-for-trying-to-sell-hindu-girl-trapped-in-love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के ने खुद को हिंदू बताकर पहले अपने प्रेम जाल में फसाया। इसके बाद उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। लेकिन लड़की को लड़के की सच्चाई की भनक लगते ही उसने मौका रहते लखनऊ पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी के साथ उसके बाप और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इनमें शामिल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदू नाम बताकर किया था दोस्ती
लखनऊ के हीमाबाद इलाके की रहने वाली हिंदू युवती को ठाकुरगंज के रहने वाले आमिर ने पहले तो खुद को बुलाकर दोस्ती किया। इसके बाद धीरे-धीरे उसे अरपने प्यार के जाल में फसा लिया। युवती को घुमाने के बहाने वह उसे लखनऊ के बाहर और बगल के शहरों में लेकर जाता था। इस दौरान उसने कई बार युवती के साथ संबंध बनाया। इसी बीच लड़की को लड़के की सच्चाई पता चल गई तब आरोपी उस पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर लड़की टालती रही। लेकिन शनिवार को जब वह लड़की को घुमाने के बहाने लेकर निकला और उसे ट्रेन से लेकर जाने लगा तो लड़की को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचित कर दिया।

125 पुलिसकर्मियों ने मिलकर चलाया विशेष अभियान
लड़की को अगवा कर बेचने जा रहे घटना की जानकारी सुनकर चारों आरोपियों को पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर दबोच लिया। पश्चिम जोन की पुलिस ने 4.30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती को हरौनी रेलवे स्टेशन पर अवध-असम ट्रेन से सकुशल बरामद किया। साथ ही चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने युवती को बेचने की बात कबूली है। पुलिस धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के आरोप की पड़ताल कर रही है। इस ऑपरेशन में करीब 125 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

लड़की पर धर्म बदलने का बना रहे थे दबाव
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में आमिर और जाबिर रिश्ते में बाप-बेटे है और वह ठाकुरगंज के रहने वाले हैं। वहीं नादिर व वहाब उन्नाव के रहने वाले हैं। पूछताछ में चारों ने कबूला कि आमिर ने हिंदू युवक बनकर युवती से दोस्ती कर प्रेम संबंध बनाए। उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती उसकी बातों को अनसुना कर रही थी।

लड़कियों को बेचने का गिरोह चलाते थे बाप बेटे
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि आमिर अपने पिता के साथ मिलकर युवतियों को बेचने का गिरोह चलाता है। ग्रामीण इलाकों की युवतियों को प्रेम जाल में फसाकर घुमाने के लिए मुंबई लेकर जाता था। युवतियों का सौदा पहले से ही तय होता था। वहाँ कुछ दिन रखने के बाद युवतियों को खरीदने वाले को सौंप दिया जाता था। अब फरार साथी जीशान की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP पुलिस का अगला बॉस कौन? DGP बनने की रेस में ये दो नाम सबसे आगे, 30 मई को रिटायर होगें आर के विश्वकर्मा

6 थाने की फोर्स और 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद आरोपी गिरफ्तार
एडीसीपी पश्चिम जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे कंट्रोल रूम को युवती ने सूचना दी कि उसे अगवा कर लिया गया है। उसकी हत्या की जा सकती है। इसके बाद पश्चिम जोन के छह थानों की पुलिस ने देर रात विशेष ऑपरेशन शुरू किया। पीड़िता की लोकेशन दुबग्गा से काकोरी के बीच मिली। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने पीछा करना शुरू किया तो रहमानखेड़ा के जंगल में युवती के मोबाइल की लोकेशन मिली। इसके बाद काकोरी, मलिहाबाद, दुबग्गा, ठाकुरगंज, माल व रहीमाबाद थाने की टीम ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया।

जिसके बाद बदमाश दुबग्गा होते हुए ऐशबाग रेलवे स्टेशन की तरफ भागे। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक, आरोपी ऐशबाग स्टेशन पर खड़ी अवध-असम एक्सप्रेस पर चढ़ गए। पुलिस टीम जब स्टेशन पहुंची तो ट्रेन निकल चुकी थी। तत्काल हरौनी स्टेशन मास्टर से बात की गई। अवध-असम एक्सप्रेस रोकने को कहा गया। कुछ देर में पूरा स्टेशन घेर लिया गया। करीब 45 मिनट तक ट्रेन को खंगाला और करीब सुबह 4 बजे युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 366, 368 और 376 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Story Loader