15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दिन अदिति सिंह ने शेयर की तस्वीर, कहा- पिताजी आपकी बहुत याद आ रही है

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ वह दिल्ली में सात फेरे लेंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 21, 2019

Aditi Singh

Aditi Singh

लखनऊ. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ वह दिल्ली में सात फेरे लेंगी। शादी समारोह में उनके करीबी ही शामिल होंगे। लेकिन अदिति सिंह को जिसकी सबसे ज्यादा कमी खल रही है वह हैं उनके पिताजी अखिलेश सिंह। आज शादी के दिन उन्होंने पिताजी को याद किया और बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि आज इस खुशी के मौके पर पिताजी नही हैं, उनकी बहुत याद आ रही है।

ये भी पढ़ें- 1 दिसंबर से बदल जाएंगे यातायात के नियम, नहीं किया ऐसा तो कार से सफर करना होगा मुश्किल, देना पड़ जाएगा दोगुना पैसा

अदिति सिंह ने किया ट्वीट-
अदिति सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता अखिलेश व मंगतेर अंगद सैनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है।।I love you PapaI miss you Papa"

ये भी पढ़ें- भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 33 लोगों ने किया नामांकन, इस पद के लिए भी आए 17 दावेदार

पिता ने तय की थी शादी-

अदिति सिंह की शादी पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने ही तय की थी। इस बात की पुष्टि खुद अदिति सिंह ने की है। उनका कहना है कि पिता ने आखिरी सांस लेने से पहले कहा कि यह शादी रुकनी नहीं चाहिए। पिता अखिलेश सिंह का निधन इसी वर्ष अगस्त माह में हुआ था। ऐसा में इतनी जल्दी कोई शुभ कार्य तो नहीं होता, लेकिन पिता का आखिरी इच्छा पूरा करने के लिए अदिति ने यह कदम उठाया है। शादी भी बेहद साधारण माहौल में हो रही है। जिसमें ज्यादा लोग भी शामिल नहीं किया जा रहा है।