1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अदिति सिंह के पति अंगद सैनी ने कह दी ऐसी बात, कांग्रेसियों को मिली बड़ी राहत

केंद्र की नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्य की अक्सर सराहाना करने वाली अदिति सिंह से कांग्रेस ने विधायक की कुर्सी छीन ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 May 2020, 10:09 AM IST

अदिति सिंह के पति अंगद सैनी ने कह दी ऐसी बात, कांग्रेसियों को मिली बड़ी राहत

अदिति सिंह के पति अंगद सैनी ने कह दी ऐसी बात, कांग्रेसियों को मिली बड़ी राहत

लखनऊ. केंद्र की नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Government) के कार्य की अक्सर सराहाना करने वाली अदिति सिंह (Aditi Singh) से कांग्रेस ने विधायक की कुर्सी छीन ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर क्षेत्र की युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस के प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए बसों का बेड़ा लगाने के मामले में कांग्रेस पर उंगली उठाई थी। उनके इस कार्य को अनुशासनहीनता मानकर पार्टी ने उन्हें विधायक पद से हटा दिया है। अदिति सिंह की इस अनुशासनहीनता के बाद भी कांग्रेस से उनके संबंध अच्छे बने रह सकते हैं। इसकी वजह हैं उनके पति अंगद सैनी (Angad Saini)।

अंगद सैनी पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक हैं। अंगद का परिवार पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। अब तक अदिति सिंह को भी यूपी महासचिव प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था। लेकिन बीते दिनों बसों में किए गए घपले को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने पर अदिति सिंह को कांग्रेस पार्टी ने विधायक के पद से निलंबित कर दिया।

कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे संबंध मेरे हैं: अंगद साहनी

अदिति सिंह के पति व नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'कुछ मुद्दों पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन फिर भी मैं एक कांग्रेसी हूं और पार्टी के साथ मेरे संबंध मेरे हैं, जबकि उनके (अदिति) संबंध की जिम्मेदारी उनकी है। वह एक स्वतंत्र, निडर नेता हैं जो अपने मन की बात कहती हैं।' अंगद ने ये भी कहा कि यूपी में जो कुछ भी हो रहा था उसका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं। अदिति अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए बोल रही थीं।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में छिन गई आमदनी, घर चलाने के लिए सब्जी बेचने को मजबूर हुए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी