29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Recruitment: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पर प्रशासन का सख्त एक्शन

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और अपमानजनक पोस्ट्स ने विवाद को जन्म दिया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े। पूर्व मंत्री यासर शाह समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Aug 2024, 2:14 PM IST

UP Police Recruitment

UP Police Recruitment

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें और अपमानजनक टिप्पणियों ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी है। परीक्षा की साख पर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

एफआईआर दर्ज

हुसैनगंज थाने में पूर्व मंत्री यासर शाह और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। यासर शाह पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसी टिप्पणियाँ कीं, जो न केवल अपमानजनक थीं, बल्कि लोगों में भ्रम फैलाने का भी प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें: UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 'Traffic' में बड़ा बदलाव, नई बस रूट जानकारी जारी

सोशल मीडिया चैनलों की पहचान

प्रशासन ने उन टेलीग्राम चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पहचान की है, जो इस अफवाह को फैलाने में संलिप्त थे। इन चैनल्स के जरिए पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाह फैलाई जा रही थी, ताकि लोगों से अवैध तरीके से पैसे वसूले जा सकें।

यह भी पढ़ें: UP शिक्षा विभाग में 990 बाबुओं की भर्ती: जल्द जारी होगा चयन का विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अफवाह या गलत सूचना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP पुलिस सिपाही भर्ती: डीजीपी प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, सॉल्वर गैंग पर कड़ी नजर