4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन जून से सड़कों पर उतरेगी ओला-ऊबर टैक्सी, करना होगा इन शर्तों का पालन

राजधानी की सड़कों पर तीन जून से ओला-ऊबर, टैक्सी, पंजीकृत व मान्य परमिट वाले वाहन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगे

2 min read
Google source verification
तीन जून से सड़कों पर उतरेगी ओला-ऊबर टैक्सी, करना होगा इन शर्तों का पालन

तीन जून से सड़कों पर उतरेगी ओला-ऊबर टैक्सी, करना होगा इन शर्तों का पालन

लखनऊ. राजधानी की सड़कों पर तीन जून से ओला-ऊबर (Ola Uber) टैक्सी, पंजीकृत व मान्य परमिट वाले वाहन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पंजीकृत व मान्य परमिट वाले टैक्सी, तिपहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा बुधवार से चलेंगे। मंगलवार को सभी वाहनों का सैनिटाइजेशन करया गया है। रियायत मिलने पर संक्रमण से बचने के लिए चालक और सवारी दोनों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही वाहनों में सैनिटाइजर रखना भी अनिवार्य किया गया है।

सैनिटाइजेशन के बाद चलेंगे वाहन

इससे पहले एक जून को शहर की सड़कों पर सुबह से ही ऑटो-टैम्पो और कैब दौड़ने लगी। अफसरों ने डीएम के साथ बैठक कर तय किया कि मंगलवार को वाहनों को सैनिटाइज करवाने के बाद बुधवार से कुछ शर्तों के साथ ऑटो-टेंपो और कैब चलेंगी। इसके साथ बुधवार से बाइक कैब भी चलने लगेंगी।

वाहन संचालन का आदेश रविवार शाम ही जारी हो गया था, लेकिन अफसरों ने रविवार को कोई रणनीति नहीं बनाई। ऐसे में शासन के आदेश के बाद सोमवार सुबह से ही ऑटो-टेंपो और कैब दौड़ने लगीं। इस पर अफसरों ने दोपहर बाद ऑटो, टेम्पो और कैब संचालकों को बुलाकर बुधवार से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग के अफसरों की बैठक में तय हुआ कि कोई भी वाहन संचालक वाहन को सैनिटाइज कराने के बाद ही गाड़ी चलाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने बताया कि गाड़ियों के सैनिटाइजेशन के लिए परिवहन विभाग यूनियनों को मशीनें और केमिकल मुहैया करवाएगा।

इन शर्तों का पालन जरूरी

1- ऑटो-टेंपो स्टैंड पर ही वाहन सैनिटाइज करना होगा।

2- ड्राइवर के अलावा टेंपो में अधिकतम छह और ऑटो में तीन यात्री बैठ सकेंगे।

3- ऑटो-टेंपो में ड्राइवर और हर यात्री को मास्क लगाना होगा।

4- यात्रियों के बैठने से पहले ड्राइवर उनके हाथ सैनिटाइज करवाएंगे।

5- ऑटो-टेंपो की विंड स्क्रीन पर फेस मास्क लगाने और सैनिटाइजर होने का स्टिकर भी लगाना होगा।

ये भी पढ़ें: विदेशों में होगा श्री राम का गुणगान, योगी सरकार कर रही ग्लोबल एनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण के प्रकाशन की तैयारी