31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के बाद सीएम योगी पर हमलावर हुए चंद्रशेखर आजाद, कहा- सीएम योगी को…   

Chandrashekhar on CM Yogi: प्रयागराज के महाकुंभ में हुए भगदड़ पर अखियलश यादव ने बाद नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। आइए बताते हैं चंद्रशेखर ने क्या कहा ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 31 Jan 2025, 5:31 PM IST

Chandrashekhar

Chandrashekhar Azad

Chandrashekhar Azad on CM Yogi: नगीना लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 2025 के बजट सेशन के इकनोमिक सर्वे पर केंद्र सरकार से उम्मीद जताई है। उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। 

सीएम योगी को इस्तीफा देना चाहिए: चंद्रशेखर 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं तो स्पष्ट कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री की गैर जिम्मेदारी और जिस तरह से अपनी छवि बचाने के लिए आंकड़ों को छिपाया ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी जिम्मेदारी से ये कह रहा हूं कि उनको राजधर्म का पालन करते हुए क्षमा मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

अखिलेश ने अव्यवस्था पर किया था ट्वीट 

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई अव्यवस्था लेकर लिखा था कि महाकुंभ में आए संत समाज और श्रद्धालुओं में व्यवस्था के प्रति पुनर्विश्वास जगाने के लिए ये आवश्यक है कि उप्र शासन-प्रशासन के स्थान पर महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तत्काल सेना को सौंप देना चाहिए। 

VIP कल्चर पर अखिलेश ने क्या कहा ? 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब सब बिगड़ गया। इतना नुक्सान हो गया। लोगों में डर पैदा हो गया। तो अब उस VIP कल्चर को क्यों खत्म करना ? उसे खत्म करने का अब क्या लाभ है ? ये तो पहले हो जाना चाहिए था। ईश्वर के यहां सब बराबर हैं। जिन लोगों लो जान गई उनके परिजनों को VIP को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Chandrashekhar Azad का SHOCKING बयान, ‘महाकुंभ हादसे के सबसे बड़े दोषी हैं बागेश्वर बाबा’

Budget Session 2025: चंद्रशेखर ने क्या कहा ? 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस बजट से बहुत उम्मीद है। सरकार के अलावा किससे उम्मीद करेंगे।  उन उम्मीदों पर पानी ना फिर जाए इस बात का भी डर है। बहुत सारे ऐसे विषय हैं और क्यूंकि बजट से माध्यम वर्ग को, गरीबों को, व्यापरियों, नौजवानों, किसानो, महिलाओं सभी को आशा है। ये ऐसे समय में इस बार सेशन जब देश की राजधानी दिल्ली का विधानसभा चुनाव भी चल रहा है। इसका बहुत असर होगा। उम्मीद है सरकार इस बार बजट में सभी का ख्याल रखेगी। अभी तक तो बस नाम बड़े और दर्शन छोटे हुए हैं। क्या होगा इसका इंतजार है।