
कमिश्नर के आदेश पर भारी, पुलिसकर्मी अमन शुक्ला
स्थानांतरण के बाद भी थाना से कांस्टेबल अमन शुक्ला का कुर्सी से मोह नहीं छूट रहा है। अमन शुक्ला पुलिसकर्मी अपनी ठसक दिखाते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं थाना इंदिरा नगर की बात करें तो अभी भी अधिकारियों सहित नेताओं से जुगाड़ लगाकर सिपाही अमन शुक्ला थाना में जमे है। आखिरकार स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद भी सिपाही अमन शुक्ला को थाने से रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है यह लोगों के समझ से परे है।
कमिश्नर के आदेश पर भारी पुलिसकर्मी अमन शुक्ला
थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के मकसद से तबादला नीति बनाई गई। जिसके तहत पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने थानों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया था। जबकि कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो लंबे समय से थाना में पदस्थ है और इनकी शिकायत भी पुलिस अफसरों तक पहुंच चुकी है। इस तरह यह पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की तबादला नीति को मुंह चिढ़ा रहा है।
वर्षों से जमे है कोतवाली थाने में, काट रहे चांदी
पुलिसकर्मी अमन शुक्ला नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वर्षों से इंदिरा नगर थाने में जमे है। नेताओं या फिर विभागीय आकाओं के सरपरस्ती में अपनी ठसक दिखा रहे हैं हालांकि बदली का जब फरमान आया तो बेचैन हो उठे। सूत्र बताते हैं कि यह पुलिसकर्मी थाना में रहकर लंबे समय से चांदी काट रहे हैं और खूब उगाही - बगाही कर रहे हैं। अब जब ट्रांसफर हुआ तो यह अपने आकाओं के पास फिर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और अपने ट्रांसफर को रुकवाने के प्रयास में लग गए हैं।
Published on:
09 Dec 2023 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
