
आगरा के युवा इंजीनियर दीपक मखीजा की मौत पुडुचेरी के समुद्र में डूबने से हो गई है। दीपक आगरा के आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले थे। दीपक बेंगलुरु में इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे। दीपक बाइक से अपने दोस्तों के साथ पुडुचेरी नए साल का जश्न मनाने गए थे।
दीपक 1 साल पहले ही अच्छे पैकेज पर बेंगलुरु में इंजीनियर की नौकरी करने गया था। दीपक ने 1 दिन पहले अपनी मां को फोन करके बताया था कि वह पुडुचेरी में घूमने के बाद वापस आगरा इसी हफ्ते लौटेगा।
दीपक डूबता रहा, दोस्तों को लगा वो मजाक कर रहा है
दोस्तों ने बताया कि दीपक जब समुद्र में तैर रहा था तभी तेज लहरे आई। ऐसे में दीपक खुद को संभाल नहीं पाया और लहरों की चपेट में आ गया। पलभर में ही दीपक समुद्र में समा गया। पहले लगा कि दीपक मजाक कर रहा है। जब वो दिखाई नहीं दिया तो उसे बचाने के लिए मदद मांगी। हम लोग देखते रहे कुछ भी नहीं कर सके। दोस्तों ने दीपक के समंदर में समाने की शिकायत पुडुचेरी पुलिस में दर्ज कराई है।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था दीपक
दीपक के परिवार वाले आगरा में राजा मंडी स्टेशन के पास श्री कृष्णा होटल के संचालक हैं। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी उम्र 22 साल है। दीपक के पिता तुलसी राम व दूसरे परिवार वाले पुडुचेरी पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव को कल आगरा लाया जाएगा।
Updated on:
01 Jan 2023 05:12 pm
Published on:
01 Jan 2023 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
