21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…तो इसलिए दिग्गजों को पछाड़कर अजय कुमार लल्लू बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, सामने आई बड़ी वजह

राजबब्बर के स्थान पर कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 07, 2019

Ajay Kumar Lallu

आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है

लखनऊ. आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। राजबब्बर की जगह अब अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। तमाम बड़े नामों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नाम पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो थोड़ी ही देर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का अधिकारिक ऐलान हो सकता है। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सहित कई बड़े नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में थे। पार्टी में अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस का मेहनती और जमीनी नेता माना जाता है।

2017 के विधानसभा चुनाव और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी। इसके बाद से पार्टी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को हटाये जाने की चर्चा जोरों पर थी। शायद राजबब्बर को भी इसका अंदाजा था, इसीलिए लोकसभा चुनाव के बाद से वह उत्तर प्रदेश में पहले जितना सक्रिय नहीं दिख रहे थे। चुनाव परिणाम के बाद ही यूपी के लोकसभा प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को उनके पद से हटा दिया गया था।

कौन हैं अजय कुमार लल्लू?
अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदीश मिश्र को हराया था। वर्तमान में अजय कुमार लल्लू यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता हैं। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ यह नेता ही करा सकता है चाचा-भतीजे के बीच सुलह, शिवपाल यादव ने खुद बताया नाम