10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशांबी में हुए ट्रिपल मर्डर केस पर सियासत शुरु, अखिलेश यादव और भीम आर्मी चीफ ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kaushambi Triple Murder Case: कौशांबी जिले में जमीनी विवाद को लेकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, अब इस पर सियासत शुरु हो गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 16, 2023

Kaushambi triple murder case started at Politics Akhilesh Yadav and Bhim Army Chief raised questions on law and order

कौशांबी में हुए ट्रिपल मर्डर केस पर अखिलेश यादव और चंद्र शेखर आजाद ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

Kaushambi Triple Murder Case: कौशांबी में जमीनी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस ट्रिपल मर्डर मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है वहीं उनके नेता पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने सरकार निशाना साधा।

जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो: अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्वीट करके बीजेपी पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “कौशांबी में दलित समाज के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सोते समय गोली मारकर की गयी हत्या व उसके बाद भड़के गुस्से और आगजनी से आसपास के सभी स्थानों में तनाव व्याप्त है। इस जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो और दलित समाज को इंसाफ मिले।”

अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू ने कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर केस में ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम के गृह जिले कौशांबी में ट्रिपल मर्डर गर्भवती महिला के पति सहित तीन लोगों को की बर्बरता से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। बर्बरता ,हत्या, लूट और बलात्कार से उत्तर प्रदेश लहुलुहान है। हर तरफ पीड़ा है। कानून व्यवस्था का डिंडोरा पीटने वाले वालों के राज्य में इकबाल एक कानून खत्म है। सीएम साहब के दावों की पोल खुल चुकी है।

चंद्रशेखर ने ट्वीट करके कानून व्यवस्था पर खड़ा किए सवाल
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने ट्वीट कहा कि मुख्यमंत्री जी की विज्ञापन वाली कानून व्यवस्था जनता के लिए विष कॉल बन चुकी है यूपी में लाचार कानून व्यवस्था की बानगी फिर से बीती रात कौशांबी में देखने को मिली झोपड़ी में सो रहे दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई पुलिस असहाय और मूकदर्शक बनी। हमारी मुख्यमंत्री जी से मांग की हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करें। परिवार की हर संभव मदद करें।

बता दें कि शुक्रवार सुबह कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में रात में सोते वक्त पिता, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह चारपाई में तीनों के खून से लथपथ शव मिले। ये मंजर देखते ही ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने आगजनी- बवाल शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पड़ोस के 7-8 घरों को फूंक दिया।