5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती व खुद की फोटो होलिका दहन में जलाए जाने पर अखिलेश ने भाजपा को दिया करारा जवाब

बाराबंकी में भाजपा समर्थकों द्वारा होलिका दहन में जलाई गई सपा अध्यक्ष अखिलेश व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की तस्वीर से सपा-बसपा समर्थकों में रोष है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 22, 2019

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. बाराबंकी में भाजपा समर्थकों द्वारा होलिका दहन में जलाई गई सपा अध्यक्ष अखिलेश व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की तस्वीर से सपा-बसपा समर्थकों में रोष है। मामला संज्ञान में आते ही अखिलेश यादव ने भाजपा के इस कदम का शुक्रवार को जवाब दिया है। आपको बता दें कि बुधवार रात में होलिका दहन में भाजपा समर्थकों ने बुआ-भतीजे की जोड़ी मतलब गठबंधन करने वाली मायावती और अखिलेश की फोटो को भी जला दिया था।

ये भी पढ़ें- कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा गार्ड रहे इस बहुत बड़े नेता को भाजपा ने दिया इस सीट से लोकसभा का टिकट, सपा से तीन बार रहे हैं सांसद

अखिलेश ने दिया बयान-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि बाराबंकी के इस ‘होलिका दहन’ का संदेश स्पष्ट है: दलित व पिछड़े समाज को भाजपा काल में वैसे ही दबाया-जलाया जाएगा जैसा सदियों से हुआ है। बीते 5 वर्षों में दलित व पिछड़े वर्गों का अपमान और उनके साथ अन्याय ने हर सीमा पार कर दी है। अब वंचित वर्गों का आक्रोश भाजपा को जल्द दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, दिया बहुत बड़ा बयान

भाजपा समर्थकों ने कहा था यह-

होलिका दहन का आयोजन करने आये भाजपा समर्थक राम बाबू द्विवेदी ने कहा कि इस बुआ-भतीजे की जोड़ी ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है। इसी लिए इन्हें दोनों का आज हम होलिक दहन में भस्म कर रहे हैं। वहीं एक समर्थक मुकेश ने कहा कि होलिका में आधुनिक बुआ-भतीजे का प्रतीकात्मक दहन इस बात का संकेत है कि जनता अब इन दोनों के बहकावे में नहीं आने वाली। इस बार फिर से मोदी सरकार आएगी।