26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश-मायावती ने सीएम योगी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Mayawati wishes CM yogi happy birthday. भाजपा (BJP) दल के दिग्गजों ने तो उन्हें शुभकामनाएं दी ही, विपक्षी दलों से भी उन्हें खूब फोन आए।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 05, 2021

CM Yogi Birthday

CM Yogi Birthday

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा (BJP) दल के दिग्गजों ने तो उन्हें शुभकामनाएं दी ही, विपक्षी दलों से भी उन्हें खूब फोन आए। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम को फोन किया व उन्हें बधाई दी। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी मुख्यमंत्री को फोन कर के शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- यूपी: कोरोनाकाल में राजस्व में 42 फीसद बढ़ोतरी, GST और VAT से 8272 करोड़ की आय

इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सीएम योगी को ट्वीट के जरिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सदैव आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सीएम योगी का आज 49वां जन्मदिन।

ये भी पढ़ें- यूपी के सभी जिला अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू, 75 जिलों में सीरो सर्वे भी आरंभ

सीएम ने किया पौधारोपण-

जन्मदिन व आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण है तो प्रकृति भी है। प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है।इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि हम सब पर्यावरण के प्रति जागरूक हों।