
Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा की है। केन्द्र की 9 साल और प्रदेश की 6 साल के कार्यकाल में भाजपा ने खेलों के आधारभूत ढ़ाचें के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में एक भी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं बनाया अब सामने लोकसभा चुनाव देखकर खिलाड़ियों की भावनाओं को छलने के लिए खेलो इण्डिया का आयोजन का दिखावा कर रही है।
दिखावा करने के लिए इवेंट मैनेजमेंट किया जा रहा है: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में खेलों इण्डिया भाषणों और जुमलों तक सीमित है। सरकार ने प्रदेश में न तो खेल सुविधाएं बढ़ाई और न खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं दी। झूठे प्रचार प्रसार और दिखावा करने के लिए इवेंट मैनेजमेंट किया जा रहा है।
बीजेपर राज में अपने पूरे कार्यकाल के केवल भ्रष्टाचार का खेल खेला है। खेलो इण्डिया कार्यक्रम कराने के लिए भाजपा सरकार का अपना कोई इन्फ्रासट्रक्चर नहीं विकसित किया। इसीलिए सरकार को यह कार्यक्रम बीबीडी विश्वविद्यालय में कराना पड़ा है।
सपा सरकार के दौरान लखनऊ में इकाना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बना
समाजवादी पार्टी सरकार के समय खेल के विकास के लिए जो काम हो रहे थे उसे भी भाजपा सरकार ने रोक दिया। समाजवादी सरकार में लखनऊ में इकाना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया। तो
तो वहीं चक गंजरिया सिटी में स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिये इकाना स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना की गयी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया।
गोमती नदी के किनारे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि हाकी के विकास और खेल को बढ़ावा देने के लिए गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में स्टेडियम को नए सिरे से विकसित किया गया। गोमती नदी के किनारे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया, गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में वेलोड्रोम का निर्माण, नोएडा में स्टेडियम निर्माण कराया।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यश भारती सम्मान दिया: सपा प्रमुख
समाजवादी सरकार में ही प्रदेश के 68 जिलों में स्टेडियम, 65 बहुउद्देशीय हाल और 37 तरणताल का निर्माण किया गया। सैफई इटावा में स्टेडियम का निर्माण कराया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यशभारती सम्मान देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
Published on:
26 May 2023 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
