लखनऊ

अखिलेश ने कसा सरकार पर तंज बोले बीजेपी किसान विरोधी है ये सरकार पूंजीपतियों की पोशक है

Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आलू किसान का बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई

2 min read
May 25, 2023
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है।

उन्होंने कहा कि किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है।

बीजेपी राज में आलू किसान का बर्बाद हो गया: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आलू किसान का बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई।

गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है।

बीजेपी किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है जिससे कि किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे।

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी किसान विरोधी है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोशक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है।

जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। बीजेपी सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान मजबूरन आत्महत्या करने पर मजबूर है।

Published on:
25 May 2023 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर