3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सोचती रह गई और अखिलेश यादव मार ले गए दांव, कर दिया धमाकेदार ऐलान

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, इटावा में बनेगा भगवान विष्णु का भव्य मंदिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 23 Aug 2018, 9:45 AM IST

lucknow

बीजेपी सोचती रह गई और अखिलेश यादव मार ले गए दांव, कर दिया धमाकेदार ऐलान

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंदिर को लेकर राजनीति शबाब पर है। अभी तक तो भारतीय जनता पार्टी ही मंदिर के नाम पर अपना वोट बैंक मजबूत करने की कोशिश में रहती थी लेकिन अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उसी राह पर चलते दिखाई पड़ रहे हैं। जहां अभी तक सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बीजेपी शिगूफा छोड़ती रहती थी, तो वहीं अब अखिलेश यादव ने इटावा में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि अब भगवान विष्णु का नगर इटावा विकसित किया जाएगा। इटावा में विष्णु भगवान का मंदिर बनेगा और यह मंदिर कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की तरह ही भव्य होगा।


2000 एकड़ की जमीन में विकसित होगा मंदिर
अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि हम भगवान विष्णु के नाम पर लायन सफारी के पास 2000 एकड़ से अधिक भूमि पर नगर विकसित करेंगे। इसमें चंबल के बीहडों में काफी भूमि का उपयोग किया जाएगा। नगर में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर होगा। यह मंदिर कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की ही तरह होगा।

सत्ता में आए तो बनावाएंगे भगवान विष्णु का एक नगर
हालांकि इसके बाद अखिलेश यादव राम मंदिर के सवाल पर बचते दिखे लेकिन उन्होंने यह वायदा किया कि अगर वे सत्ता में आये तो भगवान विष्णु का एक नगर निश्चित तौर पर विकसित किया जाएगा, जिनके अवतार भगवान राम और भगवान कृष्ण थे। अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की टीम कंबोडिया भेजी जाएगी। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने पर इटावा में भगवान विष्णु के नाम से सिटी बनवाने की घोषणा की है। सिटी में कंबोडिया के अंगकोरवाट की तरह विष्णु भगवान का भव्य मंदिर व उसके आसपास आवासीय बस्तियां भी होंगी। इससे पहले अखिलेश इटावा में कृष्ण भगवान की 60 फीट ऊंची प्रतिमा लगवा चुके हैं।

यहां है मंदिरों की एक श्रृंखला
कंबोडिया में स्थित अंगकोरवाट में मंदिरों की एक श्रृंखला है। करीब 162.6 हेक्टेयर में फैले इस मंदिर की प्राचीन शिल्पकारी को देखने दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। यह मंदिर 12वीं शताब्दी में बना था। हालांकि इन मंदिर में पूजा नहीं होती है

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश