8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में रद्द की गई छुट्टियों पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर पुनः यथावत रखा जाएगा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 01, 2020

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का न तो महापुरूषों के प्रति सम्मान भाव है और न हीं विकास कार्यों में रूचि है। भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेश की सत्ता में किसी तरह वे आ तो गए किन्तु जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपाई नहीं समझते हैं। सन् 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लड़कियों ने की जमकर धुनाई, फोन पर करता था अश्लील बातें

उन्होंने भाजपा सरकार के आने पर रद्द की गई छुट्टियों पर कहा कि जो छुट्टियां भाजपा सरकार ने रद्द कर दी हैं उन्हें पुनः यथावत रखा जाएगा। समाजवादी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

ब्राह्मण समाज के लोग हुए शामिल-

सपा अध्यक्ष से शनिवार को पार्टी मुख्यालय में घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भेंट की और समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए महाराजपुर विधानसभा कानपुर अंतर्गत गांधीग्राम की पार्शद विजयलक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद मनोज यादव, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, महासचिव फलमण्डी समिति लवकुश पासवान तथा कानपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ये भी पढ़ें- बेटे की शराब के कारण हुई मृत्यु, भावुक सांसद पिता ने ली प्रतिज्ञा, शुरु करेंगे बड़ा आंदोलन

व्यापार मण्डल कानपुर के एक्सप्रेस-वे रोड व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, अनुराग साहू, कंफेक्शनरी एसोसिएशन के निखिल गुप्ता, नितिन साहू तथा आयुष्मान गुप्ता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके साथ कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी थे।