8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमंता बिस्वा सरमा पर अखिलेश यादव का तंज, गौमांस खाने वाले बयान पर साधा निशाना, भाजपा हटाने की कही बात

अखिलेश यादव ने असम चुनाव से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए हिमंता बिस्वा सरमा के गौमांस बयान को दोहरी नीति बताया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Apr 08, 2026

akhilesh-yadav-attack-bjp-himanta-biswa-sarma-beef-statement

अखिलेश यादव का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP Politics: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने असम चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक बयान को शेयर करते हुए उन पर तंज कसा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि मैं गौमांस खाने के लिए मना नहीं कर रहा हूँ, लेकिन घर के अंदर खाओ। इस बयान को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा हटाओ, गौमाता को बचाओ।

अखिलेश ने इस बयान को भाजपा की दोहरी नीति बताते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा गौमाता की रक्षा की बात करती है, लेकिन उसके नेता खुद ऐसे बयान देते हैं जो गौभक्ति पर सवाल उठाते हैं।

रविकिशन पर अखिलेश का हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद रविकिशन का फोटो शेयर करते हुए उन पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि सांसद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं। अखिलेश ने आगे कहा कि ये भाजपा सरकार है या सर्कस? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता दुख, दर्द और समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन भाजपा के लोग आपस में विदूषक बनकर खेल का आनंद ले रहे हैं।

गोरखपुर पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे जन प्रतिनिधियों के कारण गोरखपुर आज शर्मिंदा हो रहा है। उन्होंने रविकिशन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के 'स्ट्रेस' का खुलासा करने के लिए उन्हें जरूर दंड मिलेगा। अखिलेश ने लिखा कि जब सत्ता जाना तय हो गया है और अत्याचार व भ्रष्टाचार के कारण जनता आक्रोशित है, तो उनको तनाव तो होगा ही। अब ये भी डपट खाएंगे।

राजनीतिक मायने

अखिलेश यादव का यह हमला असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आंतरिक कलह और उसके नेताओं के बयानों को लेकर है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए वह जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और अपने नेताओं के बीच तमाशा चल रहा है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है, जबकि नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। अखिलेश यादव ने इन बयानों के जरिए भाजपा को घेरने की कोशिश की है। यह बयान उत्तर प्रदेश और असम दोनों राज्यों की राजनीति को प्रभावित कर सकता है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा की नीतियों और नेताओं के बयानों पर हमला बोल रहे हैं।