2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा के इस बयान का दिया करारा जवाब

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर पीएम मोदी व भाजपा पर निशाना साधा.

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 09, 2019

लखनऊ. समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर पीएम मोदी व भाजपा पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने इस बार पीएम मोदी के संसद में किए गए उस कटाक्ष का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने महागठबंधन को 'महामिलावट' करार देते हुए कहा था कि एक स्वस्थ्य लोकतंत्र इस तरह के अस्वस्थ्य गठबंधन को अस्वीकार कर देगा। अखिलेश यादव ने शनिवार को इसपर सवाल करते हुए कहा कि दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यूं डर रही है।

ये भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड में अब तक 75 की मौत, यूपी डीजीपी व मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को तत्काल दिए सबसे बड़े निर्देश

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट-

सपा अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "जो ढाई लोग गठबंधन को महामिलावट कह रहे हैं वो किस शुद्धता की खोज में हैं? भारत विभिन्न समुदायों का संगम है। यह गठबंधन, यह संगम, इस विभिन्नता का मिलाप है। लोग एक दूसरे के सुर में सुर मिलाएँगे और भारत के लिए एक नया गीत गाएंगे। दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यूँ डर रही है?

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने संगम में लगाई डुबकी, फिर दिया लोकसभा चुनाव लड़ने पर बहुत बड़ा बयान

2019 चुनाव पर अखिलेश का बयान-

यहीं नहीं उन्होेंने अगले ट्वीट में कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है। 2019 चुनाव, बीजेपी की संकीर्णता, भारत के एकारंग वाले विचार और हमारी भविष्योन्मुखी और बहुसांस्कृतिक दृष्टि के बीच की लड़ाई है।गठबंधन अपनी विविधता से ताकत हासिल करेगा और प्रत्येक आवाज हमारे देश में संघवाद को मजबूत करेगी।

Story Loader