2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर बोले अखिलेश- ये कांग्रेस और भाजपा एक ही हैं

अखिलेश यादव ने कहा है कि उनको कांग्रेस की ओर से कोई न्योता नहीं मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Dec 29, 2022

akhilesh_bharat_jod_pr.jpg

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वो भाजपा और कांग्रेस को अलग-अलग नहीं मानते हैं।

गुरुवार को लखनऊ में अखिलेश यादव ने वार्ता की है। इस दौरान उने पूछा गया कि आपने राहुल की य़ात्रा के साथ अपनी भावना होने की बात कही है। ऐसे में क्या आप भारत यात्रा जोड़ो के यूपी में आने के दौरान उसमें शामिल होंगे?

इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, ''भावना उनकी यात्रा के साथ है लेकिन हमें कोई न्योता नहीं मिला है। मैं ये भी बता दूं कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक हैं।''


राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को यूपी में आएगी। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी और दूसरे विपक्षी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।

बीजेपी ने ओबीसी के हक को छीना: अखिलेश
अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर कहा है कि ओबीसी का हक और उनका आरक्षण छीनना की एक साजिश भाजपा लगातार कर रही है। पहले यूनिवर्सिटी से ओबीसी के पद खत्म किए और अब निकाय चुनाव में उनका आरक्षण खत्म कर दिया। ये ओबीसी वर्गों की आने वाली नस्लों को खत्म करने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी की मां, पूरे देश की मां, अल्लाह उनको जल्दी से अच्छा कर दे', सपा MP ने हीराबेन की सेहत के लिए मांगी दुआ

सपा प्रमुख ने कहा कि आज ओबीसी का आरक्षण भाजपा ने छीना है, कल दलितों के आरक्षण को भी भाजपा छीनेगी। उन्होेंने कहा कि भाजपा की सोच आरक्षण विरोधी है और ये बाबा साहेब के संविधान को खत्म कर देंगे।

Story Loader