1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तारीखों के एलान के बाद अखिलेश यादव एक्शन मोड में, इस नेता को किया सपा से 6 साल के लिए निष्कासित

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्शन मोड में आ गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 11, 2019

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। वे पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं और ऐसा करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ वे सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को चुनाव आयोग के एलान के बाद लखनऊ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल पर अखिलेश यादव की गाज गिरी, जिनको 6 साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- सपा के बाद बसपा ने घोषित किया गठबंधन का अपना पहला प्रत्याशी, श्रावस्ती से इन्हें उतारा चुनावी मैदान में, हुई बड़ी घोषणा

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से संजय अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय सचिव लखनऊ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण समाजवादी पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है।

संजय अग्रवाल ने कहा यह-

वहीं मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि संजय अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की घोर जातिवादी और परिवारवादी नीतियों से तंग आकर खुद ही पार्टी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा है सपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में अखिलेश यादव ने ज्यादातर परिवार के ही लोगों जैसे पिता मुलायम सिंह यादव, पत्नी डिम्पल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव आदि को टिकट दिया और दिखावा समाजवादी सिद्धांतों का करते हैं।

Story Loader