25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, बोला ‘दोबारा अखिलेश यादव के बारे में कुछ भी न बोलना’ नहीं तो…

उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर पत्थरों से हमला कर उन्हें मारने की कोशिश हुई। वहीं एक दिन बाद ही एक और अखिलेश यादव के समर्थक ने मैनपुरी से कॉल करके भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को गोली से मारने की धमकी दे दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Feb 16, 2022

FIle Photo of BJP UP Rakesh Tripathi

FIle Photo of BJP UP Rakesh Tripathi

UP Assembly Elections 2022 में एक तरफ जहां चुनाव प्रचार करके पार्टियां अपनी जीत की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ माहौल बिगाड़ने के लिए किसी की जान से लेने से भी नहीं चूकना चाहते हैं। ऐसे ही किसी अराजकतत्व ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को भी जान से मारने की धमकी दी है। राकेश त्रिपाठी ने इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए एफ़आईआर दर्ज करवा दी है। राकेश त्रिपाठी ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि 'जैसे ही परिचर पूछा उसके बाद से ही "अखिलेश यादव के खिलाफ गलती से भी कुछ न बोलना, वो हमारे नेता हैं, वरना.." ऐसी भाषा के ज़रिए उसने बदतमीजी करते हुए गोली मारने की धमकी दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के मोबाइल पर आई इस कॉल के बाद से लगातार उन्हें कई अन्य नंबरों से भी फेक कॉल के ज़रिए परेशान किया जा रहा है। धमकी भरी इस कॉल की सूचना मिलते ही पार्टी में शीर्ष स्तर पर भी काफी चर्चाएँ हैं। वहीं पुलिस ने इस नंबर को सर्विलान्स पर लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी में अखिलेश यादव के समर्थक ने दी धमकी

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की ओर से मिली सूचना के अनुसार 'आज सुबह उन्हें मोबाइल फोन नम्बर 8077517697 से कॉल आई। परिचय पुछने के बाद उन्हें गोली मारने की धमकी दी गयी है। जिसने धमकी दी है वो खुद को अखिलेश यादव का समर्थक बता रहा है। उसने खुद को मैनपुरी का रहने वाला बताया है। उस व्यक्ति ने गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी।

एसपी सिंह बघेल पर हो चुका जानलेवा हमला

मैनपुरी में करहल विधानसभा से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर रास्ते में पत्थरों से हमला किया गया था। वहीं अब एक और सपा समर्थक ने इस तरह की कॉल करके प्रदेश प्रवक्ता को धमकी दी है। दोनों ही मामलों की एफ़आईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है।