3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Taimur: छोड़ो तैमूर पर तकरार, सुल्तान और सिम्बा को करो प्यार

यूपी सीएम के 'सुल्तान और सिम्बा' का नाम गुम हो

2 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Dec 22, 2016

Lion Safari Cub

Lion Safari Cub

लखनऊ.
अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के घर बेटा हुआ है। करीना और सैफ ने
उसका नाम 'तैमूर' रखा है। इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।
इसी बीच उप्र में भी एक नामकरण हुआ। लेकिन यह नाम इतनी चर्चा में नहीं आ
पाया। जबकि नामकरण करने वाले करीना और सैफ की ही तरह नामचीन हस्ती हैं।
नामकरण किया है उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सासंद पत्नी डिंपल
यादव ने। नाम भी बहुत प्यारा है सुल्तान और सिम्बा। लेकिन तैमूर ने इतनी
बहस छेड़ दी कि 'सुल्तान और सिम्बा' का नाम ही गुम हो गया।


अब जब सुल्तान
और सिम्बा के बारे में लोगों को पता चल रहा है तो हर कोई यही कह रहा है
छोड़ो तैमूर पर पर तकरार सुल्तान और सिम्बा को करो प्यार। मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने भी हाल ही में दो बच्चों का नामकरण किया है। मगर वह दो नाम
तैमूर के आगे गुमनाम हो गए। दरअसल, सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट
सैफई लॉयन सफारी में शेरनी ने अक्टूबर में दो शावकों को जन्म दिया था। इन
बच्चों का नाम कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव और अखिलेश ने सुल्तान और सिम्बा
रखा। लेकिन, इन नामों की चर्चा न हो सकी।


5 अक्टूबर को हुआ था जन्म
लॉयन
सफारी में शेरनी जेसिका ने दो शावकों को जन्म दिया था। लॉयन सफारी के लिए
यह बड़ी उपलब्धि है। इसके पहले 22 जुलाई को ग्रीष्मा नाम की शेरनी ने भी
बच्चों को जन्म दिया था लेकिन इनकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। बहरहाल,
लॉयन सफारी में कई जेसिका के शावकोंं की चहल कदमी इन दिनों देखी जा सकती
है।

विवादों में रहा है लॉयन सफारी
लॉयन सफारी में अब
तक 9 शेर बीमारी के चलते मर चुके हैं। कई शेरों की मौत के बाद अब यहां
नन्हें शेरों के आने से खुशियां आ गई हैं। प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे ने
बताया की शेर के बच्चों को अगले छह महीने तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा
जाएगा।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader