2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन को दिया संदेश, बोले- पीएम बनना है तो आना होगा यूपी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर पहुंचे। इस दौरान महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने स्तर पर विचार करेगी। वहीं, बीजेपी पर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 28, 2023

Akhilesh Yadav gave message to INDIA alliance said If will be become PM then come to UP

मध्यप्रदेश में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इन दिनों अपनी पार्टी का विस्तार करने में लगे हैं। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज छतरपुर पहुंचे। इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लोकसभा में ये कहकर महिला आरक्षण पास किया गया कि माताओं- बहनों के सम्मान के लिए ये योजना लाई गई है।

उन्होने कहा कि भाजपा के लोग इसका धूम- धाम से प्रचार कर रहे हैं लेकिन ना जाने कब ये लागू होगा। उससे पहले भाजपा को कम से कम मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की सूची में 33% महिलाओं का नाम हो। अगर ये नहीं देते हैं तो इसका मतलब है कि देश की जनता को धोखा देने के लिए बिल पास किया गया है। अभी की सूची में ऐसा नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी अपने स्तर पर इस पर विचार करेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बच्चों से भरी बस को दिखाई हरी झंडी, कुशीनगर के लिए हुई रवाना

सपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे थे। जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के साथ ही समाजवादी पार्टी विभिन्न राज्यों में अपने विस्तार का स्वतंत्र अभियान जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि 'इंडिया' गठबंधन है और समाजवादी पार्टी उसका हिस्सा है, लेकिन इसकी अपनी अलग लड़ाई भी है। पार्टी का मध्य प्रदेश में मजबूत आधार रहा है और यहां हमारे उम्मीदवार साइकिल सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा कि किसी को भी पीएम बनने के लिए यूपी आना पड़ेगा।

मध्यप्रदेश में सपा 20 फीसदी महिलाओं को देगी टिकट
अखिलेश ने कहा कि हम अपना भी मूल्यांकन कर रहे हैं कि हमारी पार्टी कहां मजबूती से लड़ेगी। इसके आधार पर आगे बात की जाएगी। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का बहुत प्रचार कर रही है। वह बताए कि मध्य प्रदेश की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में कितने प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है। सपा यहां 20 फीसद टिकट महिलाओं को देगी।

यह भी पढ़ें: भगत सिंह का बनारस से रहा है खास रिश्ता, यहीं पर मिली शादी न करने की सलाह

Story Loader