
SP RLD
लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस वार्ता पर मंगलवार को सभी की नजरें टिकी थीं। चर्चा थी कि सपा गठबंधन में रालोद की चार सीटों की मांग को मंजूरी दे सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गठबंधन में रालोद को तीन सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा। इसका एलान खुद पार्टी उपाध्यक्ष ने किया। जयंत चौधरी ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि आरएलडी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी 80 लोकसभा सीटों पर हमारे कार्यकर्ता प्रत्याशियों को जीताने के लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह संगम बेहद पुराना है। इनके (सपा-बसपा) साथ काम करने में हमें आराम है। वहीं हम इनसे दिल से जुड़े हैं, तो यह गठबंधन बहुत आगे तक चलेगा। हम अखिलेश और मायावती की पहल में शामिल हैं।
कांग्रेस गठबंधन में शामिल- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि यह यूपी का सबसे बड़ा महागठधंन है। मैं जयंत जी और आदरणीय अजीत जी को बधाई देता हूं कि वे इस गठबंधन में शामिल हुए। यह गठबंधन बहुत बड़ा है। कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में हमारे साथ में है। हमने कब कहा कि कांग्रेस महागठबंधन में शामिल नहीं हैं। अखिलेश ने इस पर ज्यादा रोशनी नहीं डाली, लेकिन अमेठी व रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने की बात कही।
हम किसानों को रास्ता दिखाएंगे-
उन्होंने आगे कहा कि किसानों के आगे संकट है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। उनको सही दिशा में ले जाने के लिए यह गठबंधन हुआ है। यह विचारों का संगम है। उन्होंने आगे भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारी समाजवादी पेशन बंद कर दी। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। लेकिन हम किसानों को रास्ता दिखाएंगे। हमें संविधान बचाना है। संविधान को बचाने की लड़ाई हमें लड़नी होगी। सभी दल साथ है, यह अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि देश को नया पीएम मिलेगा।
वायुसेना के हमले पर कहा-
26 फरवरी को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर वायुसेना द्वारा की गई एयरस्ट्राईक पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा और कहा कि देश सच्चाई जानना चाहता है। जितने लोग मारे गए हैं, उसकी सच्चाई सरकार देश के सामने लाए। वहीं उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के परिवार को स्टेट एक करोड़ व केन्द्र एक करोड़ रुपए की मदद दे। उस बजट का क्या फायदा जो शहीद के परिवारों को एक करोड़ की मदद नहीं दे सकता। अखिलेश ने कहा कि फौज से मेरा गहरा संबंध है। मैं मिल्ट्री स्कूल से हूं। वहां के कई लोग आज फौज में है। कई रिश्तेदार फौज में हैं। फौज देश की है। उसका सम्मान है। लेकिन फौज के साथ खिलवाड़ व उसपर राजनीति कर रहे हैं लोग।
स्टेज पर दिखे तीनों पार्टियों के चिन्ह-
सपा कार्यालय में गठबंधन की एकता व मजबूती प्रदर्शित करते हुए स्टेज पर पहली बार रालोद, सपा व बसपा के पार्टी चिन्हों को एक साथ पेश किया गया। जो की चर्चा का विषय भी रहा।
Updated on:
05 Mar 2019 04:51 pm
Published on:
05 Mar 2019 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
