लखनऊ

मायावती की मीटिंग से पहले ही अखिलेश ने बुलाए अपने विधायक, 2024 जीतने के लिए तुरंत 2 कामों में जुटने को कहा

Akhilesh Yadav Meeting: निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कैसे आगे बढ़ना है। इस पर अखिलेश यादव ने अपने नेताओं से बात की है।

less than 1 minute read
May 18, 2023
अखिलेश यादव ने कहा कि बेईमानी ना होती तो निकाय चुनाव का नतीजा कुछ और होता।

Akhilesh Yadav Meeting with Samajwadi Party Leaders: निकाय चुनाव पर समीक्षा और 2024 लोकसभा की तैयारी के लिए मायावती गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार शाम को ही अपने विधायकों और बड़े नेताओं को लखनऊ बुला लिया। अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से निकाय चुनाव के नतीजों पर बात करने के साथ ही 2024 के चुनाव पर भी मशविरा किया है। अखिलेश यादव ने अपने नेताओं को अभी से 2024 की तैयारी में जुटने के लिए कह दिया है।


दो काम लगातार करें सपा नेता
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इसके लिए सबसे अहम काम बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करना और जनता के दुखदर्द में शरीक होते रहना है। अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ है और वह इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव डालकर भाजपा भले ही कुछ सीटें अपने पक्ष में करने में सफल हो गयी लेकिन भाजपा के विरोध में जीतने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रदेश की 70 फीसदी जनता भाजपा के विरोध में है।

Published on:
18 May 2023 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर