2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सपा नेताओं का एक ही दिन हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर, अखिलेश ने कहा यह

समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के एक ही दिन हुए निधन से पार्टी इस समय शोक में डूबी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 23, 2019

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के एक ही दिन हुए निधन से पार्टी इस समय शोक में डूबी है। लखनऊ महानगर समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष नितीश तिवारी (30 वर्ष) व समाजवादी के जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय (58वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया था। राजेश पांडे की खलीलाबाद से गोरखपुर जाते समय हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। वहीं नितीश तिवारी ने शुक्रवार सायंकाल को ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से सपा समेत सभी राजनैतिक दलों के नेताओं व संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- अनुप्रिया-प्रियंका की मुलाकात पर अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया बहुत बड़ा खुलासा

अखिलेश यादव ने जताया शोक-

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद संतकबीरनगर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय तथा लखनऊ महानगर समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष नितीश तिवारी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। नितीश तिवारी का कल सायंकाल तो वहीं राजेश पाण्डेय का भी कल ही रात्रि को निधन हो गया था। तिवारी ट्रामा सेंटर मेडिकल कालेज में भर्ती थे। आज काकोरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया जबकि राजेश पाण्डेय का अंतिम संस्कार गोरखपुर में हुआ।

ये भी पढ़ें- छात्र ने पूछ डाला ऐसा सवाल कि सीएम योगी फूंट-फूंट कर रो पड़े, फिर दिया बहुत बड़ा बयान

Story Loader