
akhilesh
लखनऊ. पूर्व विधायक के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रह चुके 67 वर्षीय कृष्णगोपाल पटेल का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया। लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया, वहीं सभी राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर सपा द्वारा जारी बयान में कृष्णगोपाल पटेल के देहांत पर शोक संदेश जारी किया गया।
यहां हुआ अंतिम संस्कार, यह लोग रहे उपस्थित-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी, निघासन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कृष्णगोपाल पटेल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका अन्तिम संस्कार शनिवार को उनके फार्म हाउस (आलू फार्म देवकली रोड लखीमपुर खीरी) में हुआ, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद रवि प्रकाश वर्मा, बाल कुमार पटेल पूर्व सांसद, नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल सांसद, एस.पी. सिंह पूर्व एम.एल.सी. व धनंजय उपाध्याय ने अपनी उपस्थित दर्ज की।
Published on:
02 Mar 2019 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
