2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने बताया BJP का ये फुलफॉर्म! कहा- उनके दल का अध्यक्ष कौन बनेगा? 

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा उन्होंने प्रदेश में जमीन और भूमाफियाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आइए बताते हैं अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nishant Kumar

Apr 04, 2025

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Big Attack on BJP: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशान साधा। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए नया फुलफॉर्म बताया। 

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि सिर्फ़ गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ या कानपुर ही नहीं सच में देखा जाए तो भाजपा राज में पूरे उप्र में भू-माफ़ियाओं के कई ‘कमिश्नरेट’ बन गये हैं। धर्मार्थ भूमि हो या तालाब अगर इन पर भाजपा संरक्षित, प्रायोजित और पोषित स्थायी भू-माफ़िया सक्रिय हैं तो अवैध खनन या जंगलों की कटाई में अस्थायी भू-माफ़िया दिनदहाड़े ग़ैरक़ानूनी काम कर रहे हैं। ‘भारतीय ज़मीन पार्टी’ के राज में ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ों का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने CM Yogi पर किया जोरदार हमला, कहा- उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो…

बीजेपी अध्यक्ष को लेकर साधा निशाना 

एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने भाजपा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि एक ‘प्रमुख’ एक ‘मुख्य’ को अगर संगी बनाकर शिक्षा के केंद्र में साथ ले जाएं तो ‘46 में 56’ कहनेवालों की अनूठी समझबूझ से विद्यार्थियों का और भी अधिक ज्ञानवर्धन होगा और साथ ही उनके दल का अध्यक्ष कौन बनेगा बहुत दिनों से लंबित इस विषय पर भी चर्चा करने का अवसर मिल जाएगा।