5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, चाय के ऑफर पर बोले- नहीं पीऊंगा, कहीं जहर दे दिया तो

सपा अध्यक्ष अखिलेश मीडिया सेल के ट्विटर हैंडलर मनीष अग्रवाल से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्हें चाय पीने के लिए कही गई, लेकिन उन्होंने पुलिस की चाय पीने से मना कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 08, 2023

akhilesh_yad.jpg

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल का संचालक मनीष जगन को रविवार सुबह लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामलों में तीन एफआईआर दर्ज है। मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं।

मनीष अग्रवाल के गिरफ्तारी होने की खबर जैसे ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिली तो अखिलेश यादव तुरंत ही पुलिस मुख्यालय के रवाना हो गए। अचानक से अखिलेश यादव को पहुंचने पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस का ऑफसर कोई नहीं था। अखिलेश यादव के पहुंचने की खबर जैसे ही डीजीपी को मिला वह भी पुलिस मुख्यालय के निकल पड़े।

यह भी पढ़ें: सपा नेता राम ललित चौधरी ने ज्वाइन की सुभासपा, राजभर बोले- 2024 का चुनाव समझौते से ही लड़ा जाएगा

अखिलेश यादव वहीं पुलिस मुख्यालय में बैठ गए। सपा की तरफ से समाजवादी पार्टी ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा और सवाल पूछा कि कहां हैं पुलिस के अफसर।


इसी दौरान अखिलेश यादव को वहां पर चाय ऑफर की तो उन्होंने कहा कि मैं आपकी चाय नहीं पीऊंगा। कहीं आप इसमें जहर मिला दिया हो तो। मैं अपना चाय बाहर से मगवाऊंगा तब पीऊंगा। इसी बीच अखिलेश ने अपने एक कार्यकर्ता से चाय लाने को कहा।

अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने की जैसे ही खबर मिली तो उनके नेता और कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गए। वें लोग पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का ट्वीटर हैंडलर मनीष जगन गिरफ्तार, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव वहां पर करीब 1 घंटें तक रहे। इसके बाद जेल की तरफ चले गए। बताया जा रहा है कि मनीष से मिलने गए हैं। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।